बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाए जनता दरबार में डीसी अजय नाथ झा का अधिकारियों को सख्त निर्देश
बोकारो: समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में “हम आपको सुनते हैं” जनता दरबार का आयोजन किया गया। शहर और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।एडमिशन की शिकायतें सबसे अधिक:
जनता दरबार में सबसे ज्यादा शिकायतें प्राइवेट और सरकारी विद्यालयों में नामांकन से संबंधित आईं। इसके अलावा भूमि सीमांकन, भू-नामांतरण, आपूर्ति विभाग और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं भी लोगों ने डीसी के समक्ष रखीं।
डीसी ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश:उपायुक्त अजय नाथ झा ने सभी शिकायतों की त्वरित सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील होकर जनता की शिकायतों की सुनवाई और त्वरित निष्पादन करने को कहा। डीसी ने कहा कि आम लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े, यह सुनिश्चित करें।ये अधिकारी रहे मौजूद:जनता दरबार में उपायुक्त अजय नाथ झा के अलावा उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मोहम्मद मुमताज अंसारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण भगत समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।