जनगणना 2027: बेरमो में 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

जनगणना 2027: बेरमो में 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, BDO ने दिए त्रुटि रहित कार्य के निर्देश, 90 शिक्षक-सेविकाओं को मिला प्रशिक्षण

 

बोकारो : भारत की जनगणना 2027 के तहत बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के द्वितीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 मई 2026 बुधवार को संपन्न हुआ। 4 मई से 6 मई तक बेरमो प्रखंड सभागार कक्ष में आयोजित प्रशिक्षण के बाद बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुकेश कुमार ने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बीडीओ का निर्देश: दक्षता और ईमानदारी से करें काम
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि जनगणना कार्य 2027 को पूरी दक्षता एवं ईमानदारी के साथ पूर्ण समर्पण से समय पर किया जाना है।यह कार्य त्रुटि रहित हो,क्योंकि जनगणना का देश के विकास में विशेष योगदान होता है।इसमें किसी प्रकार की लापरवाही किए बिना जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाना है।90 लोगों को मिला प्रशिक्षण:तीन दिवसीय प्रशिक्षण विनोद बिहारी विश्वकर्मा, राजेन्द्र कुमार, जगन्नाथ महतो एवं ओशवाल रिचर्ड तिर्की द्वारा दिया गया। इस दौरान कुल 90 शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!