तैराकी की राज्य प्रतियोगिता 10 को

तैराकी की राज्य प्रतियोगिता 10 को
बीते दिन भोजपुर तैराकी संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह की अध्यक्षता में कल्याण अस्पताल, नवादा, आरा में संपन्न हुई। इसमें

 


संस्था के सचिव नर्वदेश्वर शुक्ला ने बताया कि राज्य तैराकी प्रतियोगिता, जो हर साल माया देवी मेमोरियल के नाम पर होती आई है,इस साल 10 मई को सुबह 8 बजे से मैनुअल हक स्टेडियम राजेन्द्र नगर, पटना के तरण-ताल में होगी। तैराकी प्रतियोगिता में 50 मीटर,100 मीटर, 200 मीटर तथा 400 मीटर फ्रीस्टाइल तथा 50 मीटर,100 मीटर और 200 मीटर ब्रेस्ट्स स्ट्रोक और
50 मीटर,100 मीटर तथा 200 मीटर बैक स्ट्रोक की प्रतियोगिता होगी।

इसी तरह 50 मीटर,100 मीटर तथा 200 मीटर की बटर फ्लाई,200 मीटर, 400 मीटर इनडिभीजुअल मिडील रिले के साथ 4 गुना 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले प्रतियोगिता होगी।इसमें भोजपुर, शाहाबाद के सीनियर वर्ग के सारे छात्र/छात्राएं जिन्होंने रजिस्ट्रेशन करा लिए है, प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।
बैठक में संघ के चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर मदन मोहन द्विवेदी ने कहा कि जिले के सभी तैराकों को आवश्यकतानुसार डाक्टरी सलाह/सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।
इस मौके पर संघ के जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंह ने अभी तक जिला में मानक ताल न होने पर क्षोभ व्यक्त किया तो संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने इसके लिए सतत प्रयासरत रहने पर प्रकाश डाला। सचिव श्री शुक्ल ने कहा कि शाहाबाद में प्राकृतिक जलाशयों की प्रचुरता है, ऐसे में तैराकी संंबंधी तकनीकी जानकारी से यह क्षेत्र तैराकी के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!