बोकारो के पिंडराजोरा थाना से एक और युवती के गायब होने पर हाईकोर्ट में हेबियस कॉर्पस याचिका दायर

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

बोकारो के पिंडराजोरा थाना से एक और युवती के गायब होने पर हाईकोर्ट में हेबियस कॉर्पस याचिका दायर

बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र से 18 वर्षीय पुष्पा कुमारी के गायब होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट द्वारा बोकारो पुलिस को फटकार लगाए जाने के बीच अब इसी थाना क्षेत्र से जुड़ा एक और मामला सामने आया है. 16 अक्टूबर 2020 से लापता 14 वर्षीय बालिका के मामले में उसकी मां उषा झा ने झारखंड हाईकोर्ट में हेबियस कॉर्पस याचिका दायर कर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है अगले सप्ताह हो सकती है नई याचिका पर सुनवाई*
गौरतलब है कि पुष्पा कुमारी के लापता होने के मामले में उनकी मां रेखा देवी द्वारा दायर याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है. इस मामले में एक कंकाल भी बरामद किया गया है, हालांकि अब तक डीएनए जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है. मामले में प्रार्थी पक्ष के अधिवक्ता रोहित विंसेंट मार्की ने बताया कि शीघ्र सुनवाई के लिए कोर्ट में मेंशनिंग की गई है और संभावना है कि मामले की सुनवाई अगले सप्ताह हो सकती है*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!