बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ को लेकर राज्यभर में प्रार्थनाओं का दौर।

bo
बोकारो :झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं गोमिया क्षेत्र की राजनीति के मजबूत स्तंभ रहे माधव लाल सिंह इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं। उनकी तबीयत खराब होने की खबर से उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में चिंता बढ़ गई है। रांची पल्स अस्पताल में उनका इलाज उच्च चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। पूर्व मंत्री के स्वास्थ्य लाभ को लेकर राज्य ही नहीं बल्कि धार्मिक जगत से जुड़े लोग भी ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। जगह-जगह पूजा-अर्चना और विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अयोध्या धाम की प्रसिद्ध राष्ट्रीय कथावाचिका देवी अनुराधा सरस्वती ने बिहार के रोहतास जिले स्थित प्रसिद्ध तुतला भवानी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं दूसरी ओर देवघर की राष्ट्रीय कथावाचिका देवी ज्योति शास्त्री एवं राष्ट्रीय कथावाचक छोटे सरकार ने संयुक्त रूप से बाबा भोलेनाथ की नगरी देवघर स्थित प्रसिद्ध बाबा वैद्यनाथ मंदिर में विशेष पूजा कर उनके स्वास्थ्य सुधार की प्रार्थना की। ये लोग बराबर पूजा अर्चना लेकीय माधो लाल सिंह के सम्पर्क में रहते हैं, इसके अलावा गोमिया, कथारा,बेरमो,बोकारो और आसपास के क्षेत्रों में भी समर्थक अपने-अपने स्तर से पूजा-पाठ और मंगलकामना कर रहे हैं। झारखंड की राजनीति में माधव लाल सिंह का नाम एक जुझारू और जनसरोकार वाले नेता के रूप में लिया जाता है। उन्होंने लंबे समय तक गोमिया एवं बेरमो क्षेत्र की जनता की समस्याओं को मुखरता से उठाया। कोयलांचल क्षेत्र में मजदूरों, विस्थापितों, किसानों और आम लोगों की आवाज बनने वाले माधव लाल सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी। सादगीपूर्ण जीवनशैली और आम जनता से सीधे जुड़ाव के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय रहे। मंत्री रहते हुए उन्होंने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कई प्रयास किए। खासकर कोयलांचल क्षेत्र में श्रमिकों और ग्रामीणों के अधिकारों को लेकर उनकी सक्रियता हमेशा चर्चा में रही। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, माधव लाल सिंह का व्यक्तित्व केवल राजनीति तक सीमित नहीं रहा,बल्कि वे सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। यही कारण है कि आज उनके अस्वस्थ होने की खबर से समाज के हर वर्ग में चिंता देखी जा रही है। पूर्व मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर उनके समर्थकों में लगातार बेचैनी बनी हुई है। अस्पताल के बाहर शुभचिंतकों का आना-जाना लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। क्षेत्र के
समाजसेवी सूरज लाल सिंह, जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, विकास लाल सिंह, पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, बादल लाल सिंह, चंद्रभूषण लाल सिंह, मोहन मुरारी चौधरी, मनबोध डे, अशोक राम, अनील रवानी, देवकिनन्दन राम, विजय प्रसाद, आकाश कुमार, संजय ठाकुर, पंकज राम, बासुदेव यादव, सुमित कुमार, अजीत नारायण प्रसाद, राजेन्द्र राम, बबलू रवानी, व कई सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होकर जनता के बीच लौटने की कामना की है। लोगों का कहना है कि माधव लाल सिंह हमेशा जनता के सुख-दुख में खड़े रहे हैं, इसलिए आज पूरा क्षेत्र उनके लिए दुआ कर रहा है। समर्थकों को विश्वास है कि जनता की प्रार्थनाएं और ईश्वर का आशीर्वाद उन्हें जल्द स्वस्थ कर देगा।