सिकरौदा मोड़ महाराणा प्रताप जयंती के दिन ही महाराणा प्रताप बोर्ड किया क्षतिग्रस्त

d
धौलपुर पुलिस आलाधिकारी राजाखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा विवाद, सिकरौदा मोड पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप कुछ बरसों पहले बोर्ड का अनावरण किया गया था, किसी समाज के आसामाजिक तत्वों ने आज रात महाराणा प्रताप बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया , सुबह क्षतिग्रस्त बोर्ड को देखते हुए राजपूत समाज के अंतर्गत रोष व्याप्त हुआ, जिसकी सर्वप्रथम सूचना पुलिस थाना राजाखेड़ा में दी गई मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा हालातो का जायजा लिया। और राजपूत समाज के युवा बड़ी संख्या में सिकरौदा मोड पर पहुंचे धौलपुर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी आईपीएस राहुल कुमार, सीओ रामधन साडीवाल एसटी एससी सैल धौलपुर राजाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति व माहौल का जायजा लिया और समझाइश की व महाराणा प्रताप बोर्ड को पुनः स्थापित कराया राजपूत समाज के युवाओं ने आर पी एस राहुल कुमार व सीओ रामधन साडीवाल एसटी एससी बैल धौलपुर को श्री राष्ट्रीय करणी सेना अध्यक्ष ओमवीर सिंह सिकरवार के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अज्ञात में तहरीर दी व इस सिकरौदा मोड पर त्रिनेत्र योजना के तहत कैमरा लगाने की मांग रखी, पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि हम आगे की कार्रवाई करेंगे दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर