बेरमो थाना प्रभारी ने स्कूली बच्चों को सिखाया ‘सिविक सेंस’ और ट्रैफिक नियम, उत्कृष्ट छात्रों को किया पुरस्कृत।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

बेरमो थाना प्रभारी ने स्कूली बच्चों को सिखाया ‘सिविक सेंस’ और ट्रैफिक नियम, उत्कृष्ट छात्रों को किया पुरस्कृत।

बच्चे देश का भविष्य हैं। यदि हम आज इनमें अनुशासन और नियमों के प्रति सम्मान पैदा करेंगे, तो कल ये एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनेंगे: रोहित सिंह

 

बोकारो जिला के बेरमो थाना अंतर्गत अनपत्ति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेरमो थाना प्रभारी रोहित सिंह उपस्थित हुए। सेमिनार के दौरान थाना प्रभारी रोहित सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ट्रैफिक नियमों के अनुपालन और ‘सिविक सेंस’ (नागरिक बोध) के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने बच्चों को बताया कि कैसे छोटी-सी सावधानी और अनुशासन न केवल सड़क दुर्घटनाओं को कम कर सकता है, बल्कि एक सभ्य समाज के निर्माण में भी सहायक होता है। इस अवसर पर थाना प्रभारी रोहित सिंह ने कहा, “बच्चे देश का भविष्य हैं। यदि हम आज इनमें अनुशासन और नियमों के प्रति सम्मान पैदा करेंगे, तो कल ये एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। पुलिस केवल सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि समाज के मार्गदर्शन के लिए भी सदैव तत्पर है। सीसीएल कार्यक्रम के अंत में विभिन्न गति विधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने नियमों का पालन करने की शपथ ली। स्कूल प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें कानून व व्यवस्था को समझने का मौका मिलता है।इस मौके पर स्कूल के शिक्षक – शिक्षिकाएं, पुलिस बल के जवान और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!