बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
तेनुघाट में शनिवार की आंधी का कहर : अधिवक्ता कॉलोनी में घरों को नुकसान बिजली पोल,पेड़ गिरे 60 हजार की क्षति

बोकारो जिला के तेनुघाट 9 मई 2026 शनिवार की शाम आए आंधी ने कई घरों को तबाह किया। बताते चले की तेनुघाट अधिवक्ता कॉलोनी स्थित निशु बाबू के क्वार्टर के ऊपर लगा सीटा कबाड़ कर हवा ने पलट दिया, जि ससे ऊपर लगी पानी की टंकी भी फट गई। अनुमानित लगभग 40,000 का नुकसान हुआ। वहीं अधिवक्ता रविंद्र रविंद्र नाथ बोस के भी सीटा पर ईट गिरने से टूट कर सीटा एवं फट गया नीचे गिरने से उनके भी फ्रिज को नुक्सान पहुंचा। जिससे उन्हें भी लगभग 15 से 20 हजार का नुकसान हुआ। इस तरह से यह आई हुई शनिवार की आंधी ने और कई जगह को नुकसान पहुंचाया। आए आंधी ने जबरदस्त झटका लगा जहां चारों लगे आम के पेड़ से आम नीचे गिरे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कई घरों के ऊपर लगी हुई प्लास्टिक भी उड़ गई। वहीं इससे पूर्व भी पहाड़ी शिव मंदिर के दीवार भी गिर गई है। वहीं तेनुघाट दो नंबर एवं तीन नंबर में भी बिजली के पोल गिर गया। पेड़ भी गिर गए। जिससे बिजली भी कट गई है। वहीं तेनुघाट एक नंबर बस स्टैंड के पास पेड़ गिर गई जिससे कुछ देर तक के लिए रास्ता बंद हो गया। पेड़ को रास्ता से हटाया गया तब फिर रास्ता खुला।