भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल जाटव का किया स्वागत

भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल जाटव का किया स्वागत

 

बसेड़ी: भारतीय जनता पार्टी बसेड़ी मंडल द्वारा नवनियुक्त भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल जाटव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत का निजी स्कूल रोडवेज बस स्टैंड पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा दोनों नेताओं का साफा एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष भैरोसिंह परमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि भाजपा संगठन हमेशा कार्यकर्ताओं के सम्मान और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि एससी मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल जाटव ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाकर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री कवेन्द्र सिंह परमार, महामंत्री महेन्द्र कोली, युवानेता नितिन कुशवाह, सुरेश शर्मा, ब्रजराज सिंह एडवोकेट, पीयूष शर्मा, विजय गोयल, मुकेश कौशिक, राघवेन्द्र जाटव, संदीप परमार, बलदेव शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!