MMDR एक्ट के तहत CISF की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वैन सहित 5 टन अवैध कोयला जब्त*

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

MMDR एक्ट के तहत CISF की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वैन सहित 5 टन अवैध कोयला जब्त

बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में CISF ने कोयला माफियाओं के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। MMDR एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए CISF की टीम ने एक पिकअप वैन सहित 5 टन अवैध कोयला जब्त किया है। भारत सरकार द्वारा CISF को MMDR एक्ट के तहत मिले नए अधिकारों के बाद करगली क्षेत्र में ये 13वीं बड़ी कार्रवाई है। CISF यूनिट, CCL करगली द्वारा अवैध कोयला परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार एरिया डोमिनेशन गश्ती और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खुफिया सूचना के आधार पर CISF की टीम ने कारों बस्ती से मेन रोड पर एम्बुश लगाया था। एम्बुश के दौरान एक पिकअप वैन संख्या JH 02 AN 6712 में कोयला लदा हुआ कारों बस्ती की ओर से आता देखा गया। जवानों ने वाहन को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गति तेज कर वाहन को वाशरी की ओर जाने वाले रास्ते पर दौड़ा दिया। CISF जवानों ने पीछा किया तो चेक पोस्ट-02 के पास चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी में वाहन में लगभग 5 टन कोयला लदा पाया गया।
वाहन मालिक का पता नहीं चल पाया है। CISF ने वाहन और कोयला जब्त कर लिया है और MMDR एक्ट 1957 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रावधान के बाद अब CISF अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे कोयले को सीधे जब्त कर स्वतंत्र रूप से कानूनी कार्रवाई करने के लिए अधिकृत है।अभियान में सहायक कमांडेंट गारा अभिलाष, इंस्पेक्टर वर्दे सार्थक बाबाजी, सब-इंस्पेक्टर रवि रंजन, संतोष तिवारी, अमित कुमार, आसूचना कर्मी, एरिया सिक्योरिटी इंचार्ज और CISF QRT टीम के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!