बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
MMR एक्ट के तहत अवैध कोयला खनन के विरुद्ध CISF की बड़ी कार्रवाई, 3.30 टन कोयला जब्त

बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला माफियाओं के खिलाफ CISF का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। ढोरी क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाकर अवैध खनन स्थल बंद कराया गया और 3.30 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है।CISF CCL करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर CCL करगली यूनिट द्वारा कोयला चोरी एवं अवैध खनन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि ढोरी क्षेत्र के अंगवाली बंद खदान में असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से कोयले का उत्खनन किया जा रहा है।सूचना मिलते ही CISF द्वारा जीएम ढोरी क्षेत्र राजीव कुमार सिंह को अवगत कराया गया। इसके बाद CISF, CCL प्रबंधन, स्थानीय प्रशासन एवं पेटरवार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध खनन स्थल को बंद कराया।
इसी क्रम में बी एंड के एरिया के कारो एक्सकेवेशन के पीछे जंगल में भी CISF द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान वहां अवैध रूप से जमा 3.30 टन कोयला बरामद कर जब्त किया गया। जब्त कोयले को नियमानुसार CCL प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया।संयुक्त कार्रवाई में जिला प्रशासन के अधिकारी, CISF के उप कमांडेंट अभिलाष गारा, सहायक कमांडेंट वर्षे सार्थक बाबाजी, निरीक्षक रवि रंजन, पेटरवार थाना प्रभारी मुंडा सहित CISF एवं पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। CISF ने स्पष्ट किया है कि माइनिंग क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।