बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
बेरमो प्रखंड के गोविन्दपुर ई पंचायत में SIR कार्य जारी, 120 नोटिस की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी
बोकारो जिले के बेरमो प्रखंड की ग्राम पंचायत गोविन्दपुर ई में मतदाता विशेष पुनरीक्षण 2026 कार्य जोरों पर है। बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में यह कार्य चल रहा है।अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बेरमो मुकेश कुमार के पर्यवेक्षण में SIR संबंधित कार्य किया जा रहा है। मौके पर मुखिया विश्वनाथ महतो, मिथिलेश कुमार पांडेय, नरेश कुमार यादव, सुमित कुमार यादव, आनंद प्रसाद, धनश्याम रजक, दीपक कुमार लोहरा, उत्तम कुमार दास, बूथ के बीएलओ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
क्या है SIR?*
SIR का पूरा नाम Special Intensive Revision यानी विशेष गहन पुनरीक्षण है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है। इसमें घर-घर जाकर BLO द्वारा नए मतदाताओं का नाम जोड़ना, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं का नाम हटाना और मतदाता सूची में सुधार किया जाता है ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और अपात्र का नाम न रहे।समाचार लिखे जाने तक गोविन्दपुर ई में 120 SIR नोटिस की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तथा प्राप्त नोटिस आवेदनों पर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा रहा है।
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा SIR कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों और BLO को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों के बेहतर कार्य की सराहना की गई।