कुत्ते की लैट्रिन को लेकर दो पक्षों में कहासुनी, फायरिंग में एक घायल – हायर सेंटर रेफर
राजाखेड़ा के जैतपुर गांव में मामूली कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया।
बताया जा रहा है कि छत पर कुत्ते की लैट्रिन को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी।
फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही दिहौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में तैनात है। स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।