जारंगडीह ओपन कास्ट के मजदूरों ने संडे ड्यूटी का विरोध किया

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

जारंगडीह ओपन कास्ट के मजदूरों ने संडे ड्यूटी का विरोध किया

 

बोकारो जिला के जारंगडीह में 6 सितंबर रविवार को जारंगडीह कोलियरी के विद्युत एवं यांत्रिक विभाग के मजदूरों ने संडे ड्यूटी में कटौती के विरोध में संडे का बहिष्कार किया। बताया गया कि क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा संडे ड्यूटी में भारी कटौती की गई, जिसकी सूचना मजदूरों ने राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह को दी। वरुण कुमार सिंह ने परियोजना पदाधिकारी पी.के. सेनगुप्ता एवं अभियंता निखिल कुमार से बात कर संडे ड्यूटी में कटौती नहीं करने को कहा, लेकिन प्रबंधन ने फंड की कमी बताकर संडे हेड्स बढ़ाने में असमर्थता जताई।इससे नाराज मजदूरों ने राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के नेतृत्व में संडे का बहिष्कार किया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। वरुण सिंह ने कहा कि जिन मजदूरों का संडे काटा गया है, वे उद्योग हित में 8 घंटे के बजाय 9 घंटे काम करते हैं, फिर भी प्रबंधन भेदभाव कर रही है। जब तक कटौती जारी रहेगी, विरोध जारी रहेगा। मौके पर अशोक ओझा, सेवा मंडल,रामचंद्र मंडल, कैलाश महतो,छोटन यादव, नोनू चंद मोहाली, संजय मुंडा,निवास ठाकुर, जय नारायण महतो सूरज कुमार, अशोक गोप,मोहम्मद साबिर, मोहम्मद कलाम,नंदलाल मंडल,मुख्य रूप से उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!