जिंदगी की जंग लड़ रहे कपिल परमार के लिये 36 यूनिट रक्तदान

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

जिंदगी की जंग लड़ रहे कपिल परमार के लिये 36 यूनिट रक्तदान

6 सितंबर रविवार को ह्यूमैनिटी सेवियर्स एवं रोटरी क्लब ऑफ बोकारो मिडटाउन कपल्स के संयुक्त तत्वावधान में वेस्टर्न फॉर्म, नया मोड़, बोकारो में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 36 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।ह्यूमैनिटी सेवियर्स के संस्थापक अध्यक्ष ब्लड मैन हरबंश सिंह सलूजा ने बताया कि चास निवासी कपिल परमार जो मेदांता हॉस्पिटल रांची में इलाजरत हैं, उन्हें रोजाना तीन से चार यूनिट रक्त की आवश्यकता हो रही थी। उनकी जरूरत को पूरा करने के लिए विशेष रूप से इस शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।शिविर की खास बात यह रही कि आशना अग्रवाल एवं आलोक कुमार राय ने अपने 18वें वर्ष पर पहली बार रक्तदान किया। साथ ही आठ रक्तदाताओं ने अपने जीवन का पहला रक्तदान किया।रोटरी क्लब ऑफ बोकारो मिडटाउन कपल्स के अध्यक्ष रोटेरियन मोहित अग्रवाल ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित कर ब्लड बैंक में रक्त मुहैया कराया जाता है ताकि जरूरतमंदों के लिए कभी रक्त की कमी न हो। क्लब के सचिव रोटेरियन शिव अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान को महादान कहा गया है, इससे किसी को जीवनदान मिलता है और शरीर को भी कई फायदे होते हैं शिविर में रोटेरियन मनीष केजरीवाल, पुनीत जौहर, मोहित अग्रवाल, शिव अग्रवाल, चनप्रीत सिंह, तनवीर सिंह, कानू कुंडलिया, राजा आहूजा, रिचा आहूजा, अभिषेक अग्रवाल समेत अन्य लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को मोमेंटो एवं कप देकर सम्मानित किया गया।शिविर को सफल बनाने में माया राय, प्रवीण कुमार, भास्कर जी, सरोज कुमार, रोटेरियन अनूप अग्रवाल, राजा जैन, विकास जैन, अमित जौहर, ट्विंकल एवं कि मेमोरियल ब्लड बैंक के श्री राजेंद्र प्रसाद सहित पूरी टीम का मुख्य रूप से सहयोग रहा। अंत में ब्लड मैन हरबंश सिंह सलूजा ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!