रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार घायल

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार घायल

बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना बोकारो थर्मल – कुरपनिया सड़क मार्ग स्थित पिलपिलो मोड़ की है। बताया जाता है कि एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया। घायल युवक पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के ऊपरघाट परसाबेड़ा गांव का रहने वाला है,जिसकी पहचान सहदेव तूरी के रूप में की गई है।
स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को गंभीर अवस्था में डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा जांच-पड़ताल के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया।वहीं घटना की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव दलबल के साथ डीवीसी अस्पताल पहुंचे और घायल युवक की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!