बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट
बोकारो में कोयला माफियाओं पर CISF का शिकंजा, 3.64 टन अवैध कोयला और 6 साइकिल जब्त
बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में सीआईएसएफ ने कोयला माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। MMDR Act के तहत लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है 8 सितंबर मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर CISF की CCL करगली इकाई के कमांडेंट राज प्रताप सिंह को जानकारी मिली कि ढोरी क्षेत्र के अंतर्गत अमलो साइडिंग के पास गांव से साइकिल के माध्यम से अवैध रूप से कोयला चोरी कर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर CISF की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संग्रहित लगभग 1.74 टन कोयला और 6 साइकिल जब्त की।इसके अतिरिक्त कारीपानी OB डंप क्षेत्र के पास भी छापेमारी कर लगभग 1.90 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। इस तरह कुल 3.64 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है। जब्त किए गए कोयले को वजन कराने के बाद CCL प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया। अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई Mines and Minerals Act 1957 के तहत की जा रही है।इस कार्रवाई में उप कमांडेंट गौरा अभिलाष, सहायक कमांडेंट सार्थक बाबाजी, सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, संतोष कुमार तिवारी, QRT टीम और अन्य बल सदस्य मौजूद रहे। सीआईएसएफ अधिकारी ने बताया कि अवैध कारोबार किसी कीमत पर चलने नहीं दिया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीआईएसएफ की इस कार्रवाई से कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है।