बाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सांप्रदायिक मामले को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस, नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
सैंपऊ रोड अलीगढ़ मोड़ के पास की घटना
बाड़ी, धौलपुर। कस्बा बाड़ी में सैंपऊ रोड अलीगढ़ मोड़ के पास* कोली समाज और मुस्लिम समाज के लोगों के बीच हुए झगड़े के मामले को गंभीरता से लेते हुए बाड़ी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला सांप्रदायिक सौहार्द से जुड़ा होने के कारण थाना अधिकारी कोतवाली प्रेम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
पुलिस ने इस मामले में नामजद लोगों के खिलाफ FIR दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अधिकारी प्रेम कुमार शर्मा ने बढ़ाई पुलिस गश्त। ब्यूरो चीफ मनोज राघव राजाखेड़ा धौलपुर