जारंगडीह दुर्गा मंदिर से दामोदर घाट तक गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की खास रिपोर्ट

जारंगडीह दुर्गा मंदिर से दामोदर घाट तक गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

बोकारो जिले के जारंगडीह दुर्गा मंदिर मे 17 अक्टूबर 2026 शनिवार को सुबह मां दुर्गा की भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें अध्यक्ष जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी प्रवीन सेन गुप्ता और सचिव सौरव दुबे, जोगेंदर सोनार सहित कमेटी के अन्य सदस्य के नेतृत्व में ढोल नगाड़े के साथ आज सप्तमी पूजा में सुबह मां के दरबार से दामोदर घाट तक कलश यात्रा निकाली गई जो काफी संख्या में महिला,पुरुष,युवक,युवतियो ने बढ़ चढ़कर भाग लिए और बंगाल से आए आचार्य श्यामा प्रसाद मुखोपाध्याय पंडित जी के द्वारा विधि विधान से मंत्रोउच्चारण व् पूजन कर कलश में जल भरवाया गया और पूजा अर्चना किया गया कलश में जल लेकर सभी श्रद्धालुओं ने दामोदर घाट से वापस मां के दरबार तक आए और पूजा अर्चना भी कर मां का आशीर्वाद प्रदान किया सचिव सौरव दुबे ने कहा यहां पर काफी दूर-दूर से लोग मां के दरबार आते हैं और काफी भक्तों व् श्रद्धालुओं का भीड़ भी देखा जाता है,कहा की यहाँ पर दुर्गा पूजा 1972 से मनाया जा रहा है,आचार्य श्यामा प्रसाद मुखोपाध्याय के द्वारा दुर्गा पूजा में मंत्रोउच्चारण कर पूजन कर रहे हैं कहा यह पूजा सीसीएल प्रबंधन द्वारा किया जाता है वहीं जोगेन्दर सोनार ने कहा दुर्गा पूजा जारंगडीह के इतिहास में पूरा बोकारो जिला में सबसे अच्छा मनाया जाता है विधिवत पूर्वक आज करीब 71 वर्षों से यह पूजा मनाई जा रही है जब से हम इस पूजा में जुड़े हैं तब से हमने यह देखा है कि यहां के लोग तथा आसपास के लोग वो श्रद्धा भाव,भक्ति भाव से हमारे प्रांगण में आते हैं और पूजा पाठ करते हैं और कमेटी के सदस्यों द्वारा भोग की भी व्यवस्था रखे गए हैं जो सभी श्रद्धालुओं भक्तों जनों ने मां का भोग लेते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं मिली जानकारी के अनुसार आज मां दुर्गा का सातवां स्वरूप है जो मां कालरात्रि की सभी श्रद्धालुओं और भक्तों ने पूजा अर्चना की मौके पर थे आचार्य श्यामा प्रसाद मुखोपाध्याय,सुसोभन चटर्जी, अध्यक्ष पीओं प्रवीण सेन गुप्ता, सचिव सौरव दुबे,जोगेन्दर सोनार,टिंकू पंडित,नेमचंद मंडल,सहित हजारों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु व भक्त उपस्थित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!