दशहरा को लेकर बोकारो पुलिस अलर्ट – पुलिस केन्द्र में एएसपी चास के नेतृत्व में मॉक ड्रिल का आयोजन

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

दशहरा को लेकर बोकारो पुलिस अलर्ट – पुलिस केन्द्र में एएसपी चास के नेतृत्व में मॉक ड्रिल का आयोजन

 

bok

दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस केन्द्र, बोकारो में एएसपी चास के नेतृत्व में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस को आपात परिस्थितियों से निपटने के गुर सिखाए गए। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को विधि विरुद्ध जमाव एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में अभ्यास कराया गया।मॉक ड्रिल के माध्यम से आपात स्थितियों में पुलिस की तत्परता, आपसी समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया एवं भीड़ नियंत्रण की तैयारियों को देखा गया। मजिस्ट्रेट, पुलिस, मेडिकल, फायर व अन्य संबंधित टीमों के बीच समन्वय बनाकर विधि विरुद्ध जमाव से निपटने के तरीकों को बताया गया।दशहरा के दौरान पूजा पंडालों, मेला स्थलों, प्रमुख चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके मद्देनजर पुलिस बल को सतर्क रहने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।बोकारो पुलिस ने सभी नागरिकों से शांतिपूर्ण दशहरा मनाने की अपील की है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!