समाज के विकास में नारी का अहम योगदान-जिला कलक्टर स्वयं सहायता समूहों को 7 करोड़ 87 लाख के लोन के चैक किए वितरित

समाज के विकास में नारी का अहम योगदान-जिला कलक्टर
स्वयं सहायता समूहों को 7 करोड़ 87 लाख के लोन के चैक किए वितरित
धौलपुर, 22 मार्च। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) शाखा सैंपऊ के कार्यालय संचालन हेतु आवंटित किए गए भवन का उद्घाटन जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि समाज के उत्थान एवं विकास में नारी शक्ति का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जिले की महिलाएं खुद के रोजगार सृजित कर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत बन रही है। जिले में बहुत सारे नवाचार किए गए, जिले की महिलाएं सबसे सबल और मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा बीते समय में धौलपुर जिला बजरी, बंदूक एवं बागी के नाम से विख्यात रहता था। लेकिन जिले की महिला शक्ति जैसा स्वरूप कहीं नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि जिले में लागू किया गया किशोर बालक बालिका स्वास्थ्य नवाचार पूरे प्रदेश में लागू होने जा रहा है। पूर्व में जिला लगभग सभी क्षेत्रा में पिछड़ रहा था। लेकिन ब्यूरोक्रेसी के बेहतर समन्वय के कारण जिला प्रत्येक स्कीम एवं योजना में महत्वपूर्ण स्थान सुनिश्चित कर रहा है। ई मित्र का प्रयोग कर सरकार द्वारा ई गवर्नेंस से नवाजा गया। पोर्टल सत्यापन कार्यक्रम में जिले में समूचे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। नीति आयोग में जिला देशभर में तीसरे पायदान पर रहा। उन्होंने कहा धौलपुर जिले को विभिन्न योजना एवं नवाचारों में अब तक 15 करोड़ से अधिक ईनाम मिल चुका है। जिसमें से 3 करोड़ की राशि से सरकारी स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा 25 हजार से अधिक बच्चों के फर्नीचर की व्यवस्था इस राशि से की गई है। कौशल विकास की स्कीम शीघ्र ही शुरू की जाएगी। जिसके अंतर्गत पत्तल, दोना, पापड़, अचार, मुरब्बा आदि खाने-पीने की चीजों के रोजगार सृजित किए जाएंगे। कौशल विकास स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को जोड़ा जाएगा। महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाकर स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा हाल ही में दूध का कारोबार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने विकसित किया है। वर्तमान में महिलाओं का कारोबार 1 हजार लीटर दूध के टर्नओवर पर पहुंच चुका है। जिन महिलाओं की आय 15 से 20 लीटर की हुआ करती थी वह अब 50 से 70 लीटर की पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा जिन महिलाओं ने 2 प्रति सैकड़ा ब्याज पर कर्ज लिया था। उनको स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लोन लेकर महिलाएं आर्थिक क्षेत्रा में काफी मजबूत बनेंगी। कलेक्टर ने कहा समाज का सर्वाधिक विकास नारी उत्थान से संभव है। समाज के प्रत्येक क्षेत्रा में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम के दौरान पंजाब नेशनल बैंक सैंपऊ शाखा द्वारा स्वयं सहायता समूह को 2 करोड़ 70 लाख, बडौदा क्षेत्राीय राजस्थान ग्रामीण बैंक द्वारा 3 करोड़ 57 लाख एवं एसबीआई बैंक तसीमों द्वारा 1 करोड़ 60 लाख के चेक लोन दिए गए। इस दौरान स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को 7 करोड़ 87 लाख की राशि के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर ने सीएलएफ अध्यक्ष पार्वती कुशवाह को बीकन लीडर बनने पर बधाई दी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विनीता जायसवाल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति समाज को नई दिशा दे रही है। घर और घूंघट से निकलकर महिलाएं समाज के प्रत्येक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। उन्होंने कहा खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में विशेष परिवर्तन देखने को मिला है। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत हो रही है। समाज को फेस करने से महिलाओं की झिझक खुल रही है। स्वयं सहायता समूह महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए बड़ा जरिया है। इससे महिलाएं खुद के रोजगार स्थापित करने के साथ समाज में नई दिशा दे सकती है। वर्तमान समय में बेटियां एवं महिलाएं समाज के प्रत्येक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि नई नस्लों को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षित होना विशेष जरूरी है। ऐसे में बच्चों की परवरिश एवं संरक्षण के साथ बेहतर शिक्षा पर भी महिलाएं विशेष ध्यान रखें। कार्यक्रम के दौरान उपखण्ड अधिकारी सैपऊ ललित मीणा, नायब तहसीलदार केंद्र प्रसाद शर्मा, एलडीएम अशोक यादव, उपप्रधान दुष्यंत बघेल, पंचायत समिति सदस्य दीपू कुशवाह, सीएलएफ अध्यक्ष पार्वती कुशवाह, सीएलसी प्रबंधक केसर खान, रिद्धि करण शर्मा, कृष्ण कांत शर्मा, शिवम गुप्ता, एसबीआई मैनेजर मानसी सहित स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ललिता, राधा, मिथिलेश, रीना, राधा परमार, राजेश, राजेश्वरी, विजय रानी आदि महिलाएं मौजूद रही।
R9 भारत
तहसील रिपोर्टर
रोहित पाराशर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!