रायगढ़ से रिपोर्टर महेंद्र अग्रवाल R9 भारत
ABVP रायगढ़ द्वारा PSC में भ्रष्टाचार के विरोध में दोषियों की निकाली गयी शव यात्रा

CGPSC 2021 के 11 मई 2023 को घोषित परीक्षा परिणाम को जब हम देखते हैं तो स्पष्ट भ्रष्टाचार नजर आता है | टॉप 20 के आधार पर इसके एक भी किसान या आर्थिक रूप से कमजोर तबके का विद्यार्थी टॉप 10 में भाग लेने के लायक नहीं है ऐसा वर्तमान सरकार कहना चाह रही है, ऐसा प्रतीत होता है|
इस टॉप 20 को देखे तो इसमें 7 वां स्थान प्राप्त नितेश जिसका सरनेम जानबूझ का छिपाया गया है यह है नितेश सोनवानी स्वयं PSC चेयरमैन टॉमन सिंह सोनवानी का दत्तक पुत्र | 3 रा स्थान प्राप्त शासांक गोयल एवं 4 स्थान प्राप्त भूमिका पति-पत्नी है और एक कांग्रेसी नेता के परिवार से संबंधित हैं | 9 वा स्थान प्राप्त नेहा एवं 12 वा स्थान प्राप्त निखिल सगे भाई बहन है और राज्यपाल के निजी सचिव अमृत खलखो के बेटे बेटियां हैं | और पूरे टॉप 20 को देखे तो ये किसी न किसी नेता या अधिकारी के परिवार से संबंध रखते हैं देखकर स्पष्ट रूप से पता चलता है कि सीजी व्यापम में किस तरह से भ्रष्टाचार हुआ है और एक गरीब के बेटे के प्रतिभा को दबाने का प्रयास किया गया है जिसका अखिल भारतीय विधार्थी परिषद पूरा विरोध करती हैं इसी कड़ी में दिनांक 22.05.23 को पूरे प्रदेश भर में CGPSC में भ्रष्टाचार के विरोध में दोषियों की शव यात्रा निकाली गयी जिसके निमित आज रायगढ़ में भी शव यात्रा निकाल विरोध प्रदर्शन किया गया।