सर्पदंश से किशोरी अचेत, रेफर

प्रफुल्ल पांडेय

सर्पदंश से किशोरी अचेत, रेफर

बालूमाथ। एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजगुरु ग्राम में बुधवार को महुआ चुनने के दौरान सर्पदंश से एक किशोरी अचेत हो गई।घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार रेखा कुमारी 12 वर्ष पिता संजय बिरहोर महुआ चूनने गई हुई थी इसी दौरान विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। जिससे वह अचेत हो गई, घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहाँ चिकित्सक अलीशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार किया।वही उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!