बड़बिल के गणेश मंडप में आदिशक्ति ट्रस्ट ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

बड़बिल के गणेश मंडप में आदिशक्ति ट्रस्ट ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

 

ओडिशा के केंदुझर जिले के बड़बिल नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 स्थित पीएचडी के गणेश मंडप परिसर में 9 मार्च, सोमवार की शाम आदिशक्ति ट्रस्ट की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं और बुद्धिजीवी सामिल हुए।कार्यक्रम में भाजपा की राज्य सचिव ममता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही, जबकि बड़बिल एसडीपीओ देवेंद्र नाथ पिंगुवा सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा जिला सचिव झरना महांतो, अधिवक्ता प्रदीप्त धल, ममता राउत, स्वप्ना साहू, नेना राठौर तथा संगठन के उपदेष्टा सुनील कुमार दास सहित अन्य गणमान्य लोग मंच पर मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान जगन्नाथ जी के निकट दीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर अतिथियों का शंख-ध्वनि और हुलहुली के साथ फूल-चंदन देकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया तथा उन्हें गुलदस्ता और उत्तरीय भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के उपदेष्टा सुनील दास ने किया।
इस दौरान द्रौपदी देवी कला केंद्र, बड़बिल के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। साथ ही महिलाओं को और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में आदिशक्ति ट्रस्ट की ओर से क्षेत्र के कुछ बच्चों को फुटबॉल और जर्सी प्रदान की गई। वहीं स्वागत गीत प्रस्तुत करने वाले द्रौपदी देवी कला केंद्र के बच्चो को भी सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया।सभी ने महिला दिवस की इस कार्यक्रम की प्रशंसा किया।साथ ही सभी ने आगामी दिनो मे महिला दिवस के मौके पर और बेहतर कार्यक्रम करने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट:- सज्जाद आलम R9 भारत ब्यूरो चीफ (केन्दुझर-ओडिशा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!