बसेड़ी में बकाया बिजली बिल समाधान शिविर 7 जनवरी को।

बसेड़ी 6/01/2026

बसेड़ी में बकाया बिजली बिल समाधान शिविर 7 जनवरी को।

बसेड़ी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत विभाग द्वारा 7 जनवरी बुधवार को बकाया बिल संबंधी समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सहायक अभियंता कार्यालय, नादनपुर रोड, बसेड़ी (132 केवी जीएसएस के पास) आयोजित होगा।
विद्युत विभाग के सहायक अभियंता बी एस मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनसाधारण की आम समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में नियमित, डीसी तथा पीडीसी श्रेणी के बकाया बिजली बिलों से संबंधित मामलों का IGR कमेटी के माध्यम से निस्तारण किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।

बसेड़ी से संवाददाता माधोसिंह परमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!