ब्रह्माकुमारी पाठशाला ऐचेरा द्वारा निकाली गई कलश यात्रा व प्रभात फेरी

भरतपुर 25 फरवरी

ब्रह्माकुमारी पाठशाला ऐचेरा द्वारा निकाली गई कलश यात्रा व प्रभात फेरी

भरतपुर.मंगलवार को नदबई तहसील के गांव ऐचेरा के आध्यात्मिक ब्रह्माकुमारी पाठशाला दीदी हीरा बहन की अध्यक्षता में एवं मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के ब्लॉक अध्यक्ष रामबाबू देशवाल एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर श्यामवीर सिंह में रखा गया । कार्यक्रम में शिव ध्वज लहराकर एवं कलश यात्रा लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के समय शिवजी का जय घोष करते हुए ओम शांति विश्व में होगी एवं बीड़ी पी कर खास रहा है मौत के आगे नाच रहा है जैसे नशा मुक्ति नारे लगाए बहन तारेश द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत स्वागत किया गया ‌अतिथियों ने दीप प्रज्वल कार्यक्रम प्रारंभ किया तारेश बहन ने संस्था का परिचय देते हुए कहा कि यह संस्था 147 देश में अपने धर्म का प्रचार कर रही है तथा निस्वार्थ भाव से अपने धर्म का प्रचार करने के साथ-साथ सनातन संस्कृति का एवं धर्म के प्रति आस्था का भाव प्रकट कर रही है। हीरा बहन ने कहा कि भारत इसी प्रकार से जाति, धर्म में बंटता रहा तो भारत कभी भी विश्व गुरु नहीं बन सकता ।उन्होंने कहा हम सबको जातिगत भेदभाव को आपस में भुलाकर भारत को विश्व गुरु बनाना है। कार्यक्रम को राजयोगिनी राधा बहन ने एवं संध्या बहन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के समय सैकड़ो की संख्या में माताएं बहन एवं महर्षि गौतम माध्यमिक विद्यालयके बच्चे मौजूद रहे। मंच का संचालन राधा बहन ने किया। अंत में शिव सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समय लोकेंद्र फौजी शेर सिंह भगवान सिंह विजय सिंह तेज सिंह थान सिंह बृजेंद्र सिंह और हरि श्याम आदि मौजूद रहे…!!

हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!