भरतपुर 18 मार्च 2026
बघेल समाज ने धूमधाम से मनाई महाराज मल्हारराव होल्कर की 333 वीं जयंती

भरतपुर. बुधवार को जिले के कस्बा नदबई में महाराज मल्हारराव होल्कर की 333 की जयंती बघेल बस्ती रेल्वे स्टेशन के पास नदबई में मनाई गई..! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बघेल धनगर गाडरी समाज राजस्थान के प्रदेश महामंत्री नारायण सिंह वंशी रहे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल बघेल मांझी द्वारा की गई। इस अवसर पर मुख्यातिथि द्वारा मल्हारराव होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा व सामाजिक संगठन पर बल दिया गया, साथ ही सरकार से मांग की गई कि देवी अहिल्याबाई बोर्ड के गठन का ध्यान रखते हुए धनगर गाडरी समाज के विकास को ध्यान में रखा जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए.. माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पूरे देशभर में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती मनाई गई थी। कार्यक्रम में नागरसिंह बघेल, जवाहर सिंह, किशन सिंह ,सुरेश बघेल पप्पू बघेल ,सोहन सिंह ओम प्रकाश, बबली, नाहर सिंह,लोकेश प्रदीप मोबाइल द्रोपा बघेल भगवत, गुड्डी देवी, हरिप्यारी आदि मौजूद रहे…!!
हेमंत दुबे