सनातन संस्कृति सद्भावना एकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

भरतपुर 20 मार्च 2026

सनातन संस्कृति सद्भावना एकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

 

भरतपुर..जिले की नदबई तहसील के गांव ऐचेरा उसेर में हिंदू नव वर्ष बड़ी धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम में राजपाल देशवाल सेवानिवृत्ति वरिष्ठ अध्यापक अध्यक्षता की। कार्यक्रम महर्षि गौतम माध्यमिक विद्यालय ऐचेरा के तत्वाधान में सनातन संस्कृति सद्भावना एकता रथ को श्री हरिशंकर द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। सद्भावना रथ गांव के मुख्य रास्तों पर होकर के निकला जिनके साथ सैकड़ो विद्यालय के बच्चे राम टोली के रूप में भगवा ध्वज लेकर के पीछे-पीछे चल रहे थे गांव के विभिन्न चौराहा पर गांव के लोगों ने फूल बरसाकर और जय श्री राम का उद्घोष कर आनंदित होकर स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामबाबू देशवाल ने बताया की हमारे हिंदुओं में एकता नहीं है वे 1 जनवरी को अपना नव वर्ष मनाते हैं जबकि हमारे सनातन संस्कृति में हिंदू नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा को मनाया जाता है। कार्यक्रम में हरिशंकर ने सभी को हिंदू नव वर्ष एवं संवत 2083 की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे हिंदू भाई जाति -पाति में बंटे हुए हैं, इनमें किसी भी प्रकार से कोई एकता नहीं है। और हम अपने सभी संस्कारों को भूलते जा रहे हैं। कार्यक्रम के बाद मंगल आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम में पुष्पेंद्र देशवाल, सतपाल देशवाल, मोहन स्वरूप देशवाल, रजत, हर्ष राज सेन हिमांशु, नवीन, पवन, लवेश तरुण ,श्याम बाबू आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे…!!

हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!