नदबई में गणगौर मेला कमेटी के तत्वावधान में कल शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा गणगौर मेला महोत्सव व निकाली जाएगी शोभायात्रा

भरतपुर 20 मार्च 2026

नदबई में गणगौर मेला कमेटी के तत्वावधान में कल शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा गणगौर मेला महोत्सव व निकाली जाएगी शोभायात्रा

क्षेत्रीय विधायक कुंवर जगत सिंह के मुख्य आतिथ्य में भव्य गणगौर महोत्सव का होगा आयोजन

 

भरतपुर. जिले के कस्बा नदबई में हर वर्ष की भांति कल शनिवार 21 मार्च को क्षेत्रीय विधायक कुंवर जगत सिंह जी के मुख्य आतिथ्य व गणगौर मेला कमेटी नदबई के तत्वाधान में गणगौर शोभा यात्रा सहित महोत्सव 2026 का भव्य एवं मनोहरी आयोजन किया जाएगा…!!
गणगौर मेला कमेटी के कोषाध्यक्ष राजू मारवाड़ ने बताया कि हर वर्ष की भांति गणगौर मेला महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रकार की झांकियां.. जिनमें गौरा-गौरी ,शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, खाटू श्याम जी, दुर्गा माता, काली मां एवं हनुमान जी सहित अनेक मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी ..साथ ही प्रदेश स्तरीय बंम पार्टी ,बैंड, डीजे एवं ढोल पार्टियों द्वारा अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के साथ ही ड्रोन कैमरा द्वारा शोभा यात्रा के ऊपर पुष्प वर्षा की जाएगी..!!
उन्होंने बताया कि कल 21 मार्च शनिवार को सांय 5 बजे से कस्बे के डहरा रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला से शोभा यात्रा को प्रारंभ कर कस्बे के मुख्य बाजार से निकालते हुए हाट बाजार में समापन किया जाएगा… तदोपरांत अन्य सभी पूर्व की भांति सांस्कृतिक प्रोग्राम रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक संचालित होंगे…!!

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!