23 मार्च 2026
फसल खराबे के मुआवजे की मांग को लेकर लखनपुर के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
भरतपुर. नदबई उप तहसील मुख्यालय लखनपुर में रबी फसल के नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर के नेतृत्व में किसानों ने उप तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार एवं राजस्व प्रशासन का ध्यानाकर्षण किया।समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर ने बताया की असमय बारिश अतिवृष्टि से रबी की फसल सरसों,गैंहू,जौ एवं अन्य फसल गलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी है, जिससे किसानों के सामने खाद्यान्न एवं पशुओं के लिए चारे की अत्यधिक समस्या उत्पन्न हो चुकी है। उप तहसील मुख्यालय लखनपुर क्षेत्र के 44 रेवेन्यू गांव के किसान पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। ऐसी भीषण आपदा में प्रत्येक काश्तकार सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता की ओर देख रहा है। उन्होंने सरकार से क्षेत्र में विशेष गिरदावरी करवा कर किसानों को मुआवजा राशि दिलवाये जाने की मांग की है। साथ ही क्षेत्रीय विधायक कुंवर जगतसिंह से उप तहसील मुख्यालय लखनपुर क्षेत्र की विशेष गिरदावरी करवा कर किसानों को मुआवजा राशि दिलाने की गुहार लगायी है।इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता जीतेंद्र शर्मा, समयसिंह दयावली,सूरज बधेल,अजमत बधेल,रामवीर दयावली,समाज सेवी एडवोकेट महेश लखनपुर,मोहनसिंह एमएलऐ योगेंद्र लश्करी, नंदकिशोर कटारा,काशी पुजारी, आदि ग्रामीण उपस्थित रहे…!!
हेमंत दुबे