भरतपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई दो कनिष्ठ अभियंता रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

जयपुर 7 फरवरी 2026
बड़ी खबर

भरतपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई दो कनिष्ठ अभियंता रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

कनिष्ठ अभियंता (सिविल) मुख्यालय व कनिष्ठ अभियंता कुम्हेर ब्लॉक (संविदा कर्मी) कार्यालय एडीपीसी समग्र शिक्षा, भरतपुर 23,400 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

 

जयपुर.. एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भरतपुर द्वारा आज कार्यवाही करते हुए धीरेन्द्र श्रीवास्तव कनिष्ठ अभियंता (सिविल) मुख्यालय व राकेश कुमार गुप्ता कनिष्ठ अभियंता कुम्हेर ब्लॉक (संविदा कर्मी) कार्यालय एडीपीसी समग्र शिक्षा भरतपुर को परिवादी से 23,400 रूपये रिश्वत लेते हुए शुक्रवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया..!!भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान, जयपुर के महानिदेशक, गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी भरतपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी द्वारा किये गये कार्यों के संदर्भ में जो एसडी (सुरक्षा जमा राशि) जमा कराई थी उक्त एसडी को देने की एवज में धीरेन्द्र श्रीवास्तव कनिष्ठ अभियंता (सिविल) मुख्यालय व राकेश कुमार गुप्ता कनिष्ठ अभियंता कुम्हेर ब्लॉक (संविदा कर्मी) द्वारा परिवादी से 7.1 प्रतिशत के हिसाब से कुल 23,400 रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में अमित सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी भरतपुर द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी धीरेन्द्र श्री वास्तव कनिष्ठ अभियंता (सिविल) मुख्यालय व राकेश कुमार गुप्ता कनिष्ठ अभियंता कुम्हेर ब्लॉक (संविदा कर्मी) कार्यालय एडीपीसी समग्र शिक्षा भरतपुर को 23,400/- रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकडा गया।एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही की गई ।एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है…!!

जयपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!