भरतपुर 13 फरवरी
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नदबई में 90 वें त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का हुआ आयोजन

भरतपुर..जिले के कस्बा नदबई स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में 90 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई तत्पश्चात झंडा रोहण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राम अवतार जिंदल रहे, उन्होंने कहा ब्रह्माकुमारी संस्था बहुत अच्छा कार्य कर रही है हमें भी इसमें सहयोगी बनना चाहिए।इस मौके पर पहाड़ी क्षेत्र से पधारी ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन ने कहां कि परमात्मा शिव निराकार है, ज्योति बिंदु स्वरूप और प्रकाश स्वरूप सर्वशक्तिमान है। हमें परमपिता परमात्मा के इस कार्य में सहयोगी बनना चाहिए यह त्रिमूर्ति शिव जयंती पर्व बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाना चाहिए सभी को पिता परमात्मा का संदेश देना चाहिए । नदबई क्षेत्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी संतोष बहन ने शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि परमात्मा शिव अज्ञानता की घोर रात्रि में आते है और ज्ञान का प्रकाश देते हैं। भगवान शिव हमसे हमारी बुराइयों को छुड़ाते हैं परमात्मा शिव ने नारी को सदैव आगे रख नारी के सिर पर ही ज्ञान का कलश रखा नारी ही उद्धार करने वाली है ।कार्यक्रम में बहन शिवानी ने शिव स्तुति का गीत गाया एवं कार्यक्रम में थाने से पधारी हेमा व आरती ने कहा कि हमें भगवान का सदैव स्मरण करना चाहिए एवं उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी ब्रह्मा बच्चों को ब्रह्मा भोजन कराया गया एवं कार्यक्रम में सुभाष जिंदल ,भगवान सिंह, वीना, रेनू अग्रवाल ,भगवान सहाय सहित गांव पचौरा ,बिरहरू, पपरेरा बैलारा, भटावली, चितारी के बच्चों ने भाग लिया…!!
हेमंत दुबे