विराट हिंदू सम्मेलन से पूर्व छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

17 फरवरी 2026

विराट हिंदू सम्मेलन से पूर्व छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

 

भरतपुर.. मंगलवार को महर्षि गौतम माध्यमिक विद्यालय ऐचेरा के विद्यार्थियों द्वारा सनातन धर्म के लिए सर्वजातीय सर्व धर्म समाज द्वारा 18 फरवरी 2026 बुधवार को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन से पूर्व आज रैली का आयोजन किया गया। रैली को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मंडल कार्यवाह एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामबाबू शास्त्री द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली को गांव के सभी मार्गों से होते हुए निकाला गया गांव के लोगों ने बच्चों की रैली का जगह-जगह पुष्प बरसा कर स्वागत किया। रैली में भगवा ध्वज पताका लेकर बच्चे जय श्री राम एवं भारत माता तथा जाति पाती की करो विदाई, हिंदू हैं हम भाई-भाई जैसे जय घोषों को लगाते हुए संपूर्ण गांव की परिक्रमा की। रैली में विद्यालय स्टाफ प्रभु दयाल, धर्मवीर, कुरुवारा,पुष्पेंद्र , श्यामबाबू, संगीता बृजेंद्र रविंद्र मुकेश मुन्ना दिगंबर गोपाल जीतू सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र रजत देशवाल द्वारा किया गया…!!

हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!