भरतपुर 22 फरवरी 2026
कारिश देव बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने गांव करीली मोनी बाबा आश्रम (मढ़ी) से पहली पदयात्रा का हुआ शुभारंभ

भरतपुर ..पूर्व जिला परिषद सदस्य पुष्पेंद्र सिंह करीली ने बताया किगुर्जर_समाज_करीली द्वारा 22फरवरी रविवार फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी_षष्ठी शुभ तिथि पर वैर के गांव जहाज में स्थित श्री कारिश देव बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने हमारे गांव करीली मोनी बाबा आश्रम (मढ़ी) से पहली पदयात्रा का शुभारंभ हुआ,, जिसमें सैकड़ों की संख्या महिला, पुरुष और बच्चे श्री देव बाबा के जयकारो सहित देव बाबा की पैदल यात्रा पर गए हैं देव बाबा का झंडा पूजन नृसिंहदास बाबा और राधाकिशन गोठिया एवं बड़े बुजुर्गों द्वारा किया गया
शोभायात्रा में लाखन, रासेश्वर बलदेव ,चंद्रराम, सुनील, देवा विष्णु, धीरेन्द्र, दयाराम पप्पूगजराज शेर सिंह, भूली पुरन समय आदि लोग मौजूद रहे..!!
हेमंत दुबे