जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा

दिनांक 14 मार्च, 2026
आज दिनांक 14 मार्च, 2026 6

को व्यवहार न्यायालय, आरा परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान में वर्ष का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन व्यवहार न्यायालय आरा के परिसर में मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री हरीश कुमार पटना उच्च न्यायालय सह निरीक्षी न्यायाधीश, भोजपुर न्यायमंडल के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। निरीक्षी न्यायाधीश द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि न्याय तक लोगों की पहुंच भारतीय संविधान का मूलभूत बिंदु है एवं इसमें लोक अदालत की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब, न्यायालय आशुतोष कुमार, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव मनमोहन ओझा, अभियोजन पदाधिकारी, मणिक कुमार सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता रामधनी भारती, लोक अभियोजक राणा प्रताप सिंह, जिला अग्रणी प्रबंधक नीरज कुमार, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के वरीय पदाधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारी, सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ अधिवक्तागण एवं पक्षकारगण उपस्थित थे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 17 पीठ का गठन किया गया था। कुल निष्पादन 2925 हुआ है जिसमें बैंक निष्पादन मामले की संख्या 416 इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया एवं न्यायालय में लंबित कुल सुलहनीय वाद के निष्पादन की संख्या 1047 है एवं बीएसएनएल के तीन मामले निष्पादित हुए साथ ही कुल मो0 – 65063200 रुपए समझौता की राशि रही। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार द्वारा यह भी बताया गया कि विगत 3 माह से सभी कार्यालय कर्मी एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा कार्य किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!