जीविका,
ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार
प्रेस विज्ञप्ति-
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
सशक्त एवं स्वावलंबी महिलाओं ने अपने आत्मनिर्भरता की दिखाई झलक

आरा – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आरा समाहरणालय परिसर स्थित सभा कक्ष में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।यह कार्यक्रम जीविका, कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर आयुक, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका , कला एवं संस्कृति विभाग पदाधिकारी, उप समाहर्ता एवं अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया । आगत अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया। अपने स्वागत संबोधन में जीविका के संचार प्रबंधक मनीष कुमार
ने कहा कि यह दिन महिलाओं के आत्मसम्मान, उनके योगदान और साहस के साथ ही उनके त्याग और ममतामयी रूप को समर्पित है l
बतौर मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त श्रीमति अंजू कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि घर के पिंजड़े से बाहर निकलकर महिलाओं ने गाँव-समाज के विकास में अपना अहम् योगदान दिया है l
जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री बरुण कुमार ने कहा कि आज महिलाएं घर के साथ ही बाहर के हर क्षेत्र में भी अपना विकासात्मक एवं महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं l संघर्ष से बदलाव की वाहक बनी महिलाओं के इसी योगदान और अदम्य साहस को महत्व और सम्मान देने के लिए प्रति वर्ष 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है।
महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए जीविका दीदियों, कैडर समेत कई महिलाओं को सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर अपना अनुभव साझा करते हुए जगदीशपुर प्रखंड की गायत्री देवी, आरा सदर की इंदु देवी,पिरो प्रखंड की रीता देवी बड़हरा प्रखंड की इंदु देवी एवं अनीता कुंवर, सहार प्रखंड की पूजा कुमारी एवं गढ़नी प्रखंड की अजंती पाल ने बताया कि महिला दिवस एक उत्सव है जो उनके आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान को सम्मान एवं बल देने के लिए हम सब मनाते हैं l
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी महिलाओं को मजबूत बनाएं एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए लैंगिक समानता हासिल करने में आत्मबल एवं सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया गया ।
इस अवसर पर विभिन्न वरीय पदाधिकारियों एवं जीविका कर्मियों की गरिमामई उपस्थिति रही। लगभग 150 जीविका दीदियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया ।
कृपया इस विज्ञप्ति को अपने समाचार पत्र में स्थान देकर हमें अनुगृहित करें ।
जीविका, आरा, भोजपुर