बोलबा प्रखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दनगद्दी में संत पीटर इंग्लिश मीडियम स्कूल ठेठईटांगर के एक छात्र की डूबने से हुई मौत, शव बरामद।
कालो खलखो
बोलबा, सिमडेगा
सिमडेगा जिला अन्तर्गत बोलबा प्रखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दनगद्दी में संत पीटर इंग्लिश मीडियम स्कूल के आठवी कक्षा के एक छात्र अभिषेक कुमार सिंह की डूबने से हुई मौत, किया गया शव बरामद।
घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार ठेठईटांगर प्रखंड के बोलबा रोड स्थित संत पीटर इंग्लिश मिडिया स्कूल ठेठईटांगर के आठवी कक्षा का एक छात्र अभिषेक कुमार सिंह पिता कृष्णा सिंह उम्र 14 वर्ष की शंख नदी पर्यटन स्थल दनगद्दी में पिकनिक के दौरान नहाने के क्रम में पैर फिसलने तेज बहाव गहरे पानी में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। बोलबा के गौतखोरों ने दूसरे दिन काफ़ी मशकत के बाद शव गहरे पानी से ढूंढ निकाला।
घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि संत पीटर इंग्लिश मीडियम स्कूल ठेठईटांगर के प्रधानाध्यापक सहित स्कूल की पूरी टीम पिकनिक के लिए सुबह में पर्यटन स्थल दनगद्दी पहुंचे। कुछ बच्चे खाना पका रहे थे, कुछ खेल रहे थे इसी दौरान खतरनाक जोन झरना के पास कुछ बच्चे दोपहर में स्नान कर रहे थे। इसी क्रम में एक छात्र अभिषेक कुमार सिंह का पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया। अभिषेक कुमार सिंह का साथी अमन अनुराग कुल्लू एवं एडवीन डूंग डूंग ने डूबने से बचाने का बहुत प्रयास किया किंतु गहरे पानी और तेज बहाव के कारण नहीं बचा सका। घटना की सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी सुधांसु पाठक, थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। वहीं स्थानीय तैरकी टीम के कुछ सदस्यों की मदद से काफ़ी खोजबीन किया गया किन्तु शव नहीं मिल सका। दूसरे दिन सुबह में कामेश्वर प्रधान बोलबा के गौतखोर टीम ने शव को गहरे पानी से काफ़ी मशकत के बाद खोज निकाला। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया।
इधर पर्यटन क्लब दनगदी के लोगों ने कहा कि नया साल के मौक़े पर एक सप्ताह तक लगातार हजारों की भीड़ होने के बावजूद दनगद्दी में किसी तरह की कोई डूबने वाले घटना सामने नहीं आई थी। दनगद्दी में डूबकर मरने की पहली घटना है। यह प्रिंसिपल एवं शिक्षको की लापरवाही को दर्शता है। इस मौक़े पर शव की खोजबीन के लिए तैरकी टीम के साथ थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू, अंचल अधिकारी सुधांसु पाठक, ब्रह्मदेव यादव, सोमनाथ सिंह, अंचल निरिक्षक. सीधेश्वर पासवान, समीर केरकेट्टा, मुन्ना बड़ाइक, रोहन जायसवाल सहित कई लोग का प्रयास सराहनीय रहा।