भाजपा युवा मोर्चा चिंतपूर्णी ने युवा विजय संकल्प रैली के लिए बनाई रणनीति..
मनोज डोगरा चिंतपूर्णी
आज युवा मोर्चा चिंतपूर्णी की बैठक अंब रैस्ट हाउस में चिंतपूर्णी युवा मोर्चा के अध्यक्ष एडवोकेट संदीप शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री बलवीर सिंह बिशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री श्याम मिन्हास जी, मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर जी, महामंत्री रविन्द्र दिवेदी जी, कुलदीप ठाकुर, आईटी के संयोजक संजीव कुमार, भाजपा कार्यालय सचिव सपर्श शर्मा जी भी उपस्थित रहे। विधायक बलवीर सिंह ने युवा मोर्चा की टीम को आने वाली विजय संकल्प रैली के लिए युवा मोर्चा का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ से अधिक से अधिक युवा इस संकल्प रैली में भाग लें। और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुनें।
युवा मोर्चा के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि इस सितम्बर के महीने में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंन्द्र मोदी जी की रैली 24 सितम्बर को मंडी के पडल मैदान में होने जा रही है। इस में चिंतपूर्णी मंडल से दो हजार से अधिक युवा रैली में जायेंगे। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के युवा मोर्चा का सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी जी पहली बार देश भर में किसी मोर्चे की रैली को संबोधन करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर बूथ पर जा कर युवाओं को रैली में जाने का निमंत्रण देंगें। इस मौके पर भाजयुमो के जिला महामंत्री गोल्डी चौहान, युवा मोर्चा चिंतपूर्णी मंडल के युवा विजय संकल्प रेली के प्रभारी go go राजपूत, नितिश खन्ना, मंडल महामंत्री बाबा राजपूत ,साहिल शर्मा, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर, राहुल शर्मा, कादर खान, आशीष मनकोटिया, हर्ष शर्मा, रवि अक्षित कौशल, अर्जुन दीवेदी, दीपक राणा, शहरी ईकाई अंब के अध्यक्ष निखिल राना व उनकी समस्त टीम, जिला सचिव सुनील कुमार, यश चौधरी, प्रहलाद कुमार, मंडल सचिव राकेश गुलेरिया, नितिश मन्हास, रमन कुमार, अक्षय वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।