नोआमुंडी – मगंलवार को पश्चिमी सिंहभूम के पावन धरती नोवामुंडी पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू एवं सुरेश साहू पहुंचे। नोआमुंडी के पीडब्ल्यूडी प्रांगन में विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा नोवामुंडी मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप ने की। कार्यक्रम में आगामी सात जनवरी को माननीय गृहमंत्री भारत सरकार श्री अमित शाह के चाईबासा आगमन पर तैयारी को लेकर चर्चा की गई। भाजपा के राज्यसभा सांसद आदित्य साहू एवं सुरेश साहू का आगमन पर नोआमुंडी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू आगामी कार्यक्रम की चर्चा दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जोर दिया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विपिन पुर्ती पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक एससी जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंभू हाजरा, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष मंगल सिंह गिलवा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष बबलू शर्मा, जीतू गुप्ता, गौतम महतो, साहू पुर्ती, अशोक पान, मांगीलाल केराई, बाबूलाल मांझी,जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मीडिया प्रभारी नितेश करुआ, नोआमुंडी मंडल महामंत्री गौतम लोहार, मंडल उपाध्यक्ष रानी तिरिया, किशोर लागुरी, नोआमुंडी मंडल मंत्री उषा हेस्सा, रानी कारुआ, चंद्र भानु गोप, नरेंद्र नायक,जूली बेहरा, उषा सिंकू, बेबी मेत्रा , मंडल संयोजक रमेश सोलंकी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुधीर पान, एससी मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा करूआ, भानु गोप, कोटगढ़ मुखिया बामीया चंपिया,टिलू , विजय , आदि सभी भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे ।