संजय सिंह पटेल बने सोनभद्र आम आदमी पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

संजय सिंह पटेल बने सोनभद्र आम आदमी पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह (सांसद राज्यसभा) की स्वीकृति से संजय सिंह पटेल को सोनभद्र का आम आदमी पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संजय सिंह पटेल सोनभद्र के रावर्ट्सगंज ब्लॉक के कुर्था गांव के मूल निवासी हैं और उनकी रूचि समाज सेवा और राजनीति में हमेशा रही है जिसके कारण उन्हें आम आदमी पार्टी के शिक्षा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया और उन्हें जिले के अंदर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन के अनुरूप पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव द्वारा उन्हें यह पदभार सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!