रिपोर्ट BY – शिवविलाश शर्मा बाँदा
ब्रेकिंग
विश्व हिंदू महासंघ धर्माचार्य प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक बने बाँदा विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक महंत मुकेशनाथ महाराज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महाराज की संस्तुति पर भागवत रत्न आचार्य श्री नवलेश महाराज जी को विश्व हिंदू महासंघ धर्माचार्य प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संयोजक पद पर नियुक्त किया है।
बाँदा निवासी श्री दुर्गा प्रसाद जी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया है। धर्माचार्य प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संयोजक बनाये जाने पर प्रदेश मंत्री राजेश शुक्ला, मंडल प्रभारी मिथलेश शुक्ला, मंडल संगठन मंत्री सुजल कुशवाहा, मीडिया प्रभारी ब्रजेश शुक्ला, जिला अध्यक्ष मुकेश शिवहरे, जिला महामंत्री नीलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनीस सिंह ने बताया कि चित्रकूट निवासी भागवत रत्न श्री नवलेश महाराज को बनाये जाने से संगठन मजबूत होगा औऱ सनातन धर्म परम वैभव की ओर अग्रसर होगा।