REPOTER BY – मुकेश
झामुमो कोडरमा ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 79 वां जन्मदिन केक काटकर व गरीबों को कंबल बांटकर मनाया
कोडरमा प्रखण्ड के इंदरवा पंचायत भवन परिसर में दिन बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा कोडरमा प्रखंड कमेटी एवं जिला समिति के संयुक्त बैठक में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 79 वा जन्मदिन के अवसर पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, झामुमो जिला सचिव वीरेंद्र पाण्डेय, केंद्रीय समिति सदस्य जेएमएम गोपाल यादव, बैजनाथ मेहता, जिला संघटन सचिव नंद किशोर मेहता, कन्हाय यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान गुरु जी के संघर्षों को वक्ताओं ने बारी- बारी से सुनाकर मनाया। साथ ही जन्मदिन के मौके पर केक काटकर व गरीबों एवं आदिवासियों को 40 कंबल वितरण किया। साथ ही 17 जनवरी को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को पदाधिकारियों ने संपर्क अभियान एवं प्रचार- प्रसार पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव यादव वहीं संचालन प्रखंड सचिव उमेश यादव ने किया। सभी वक्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से बताया गया।