अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुक्त महासंघ के 15 सूत्री मांग पत्र की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने से विवश होकर कर्मचारियों द्वारा पूरे प्रदेश के समस्त उपखड़ो पर ज्ञापन दिए गए इसी श्रृंखला में ब्लॉक संयोजक श्री हरिशंकर शर्मा नर्सेज एसोसोशन के नेतृत्व में उपखड धौलपुर में ज्ञापन दिया गया जिसमे अनुरोध किया कि महासंघ के 15 सूत्री मांग पत्र पर सकारात्मक निर्णय करवा कर अनुग्रहित करें अन्यथा महासंघ प्रदेश के 08 लाख कर्मचारियों के हितार्थ प्रदेश व्यापी आंदोलन को और तेज करेगा जिसकी समस्त जिमेदारी शासन एवम सरकार की होगी।
कर्मचारियों की ये है मुख्य मांग
1. राज्य सरकार के कार्मिकों का वेतन न्यूनतम 26000 निर्धारित करते हुए सातवें केंद्रीय वेतनमान के समस्त पर लाभ दिए जावे। नवगठित खेमराज कमेटी को भंग किया जावे
2. सरकार की अधिसूचना दिनांक 30. 10. 2017 द्वारा अंकसूची 5 को निरस्त किया जावे
3. नवीन भारती सेवा नियम 2022 को प्रताड़ित किया जावे एवं नवीन पेंशन नियम 2004 को समाप्त कर पूर्वर्ती पेंशन लागू की जाए पीएफआरडीए बिल वापस लेने के लिए केंद्र सरकार को सिफारिश की जावे
3. राज्य कर्मचारी बोर्ड निगम एव स्वायत्त व सहकारी संस्थाओं के कार्मिकों को सेवाकाल में 5 पदोन्नति के अवसर दिए जाएं पदोन्नति नहीं होने की स्थिति में 7 14, 21 ,28 एवं 32 वर्ष पर पदोन्नति के पद का वेतनमान स्वीकृत किया जावे
5. सरकार के विभिन्न विभागों के समस्त संवर्ग के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जाए
6. ग्रामीण क्षेत्र के कार्मिकों को वेतन का 10% ग्रामीण भत्ता स्वीकृत किया जाए
7. पत्रकारिता को शैक्षणिक योग्यता के अनुसार नियुक्ति दी जाए
8. अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के घटक संगठनों के मांग पत्र पर संबंधित विभाग के मंत्री गणों शासन एवं विभागाध्यक्ष के साथ नियमित वार्ता की जाए
9. वित्त विभाग राजस्थान सरकार के आदेश दिनांक 5 अक्टूबर 2018 में सामूहिक अवकाश को नो वर्क नो पे की श्रेणी मानना कर्मचारियों के अधिकार का हनन है 5 अक्टूबर 2018 के आदेश को प्रताहारित किया जाए
10.Rghs स्वास्थ्य के नाम पर की जा रही कटौती को तुरंत बंद किया जाए
इस मौके पर कृष्ण का कुमार तोमर प्रदेश मंत्री ग्राम विकास अधिकारी संघ श्रीमान गुर्जर जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा जिला अध्यक्ष पंचायती राज शिक्षक संघ गोपाल सिंह परमार जिला अध्यक्ष बन अधनस्थ संघ राधा कृष्ण शर्मा जिलाध्यक्ष श्रमिक संघ प्रवीण शर्मा जिला अध्यक्ष वाहन चालक संघ हरेंद्र तोमर जिला मंत्री नर्सेज एसोसिएशन अमर तिवारी जिलाध्यक्ष वन विभाग राम भारत गुर्जर जिलाध्यक्ष सहायक विकास अधिकारी जगदीश मान चंद्रकांत विवेक मिश्रा योगेंद्र सिंह चौधरी रमाकांत कौशिक नर्सेज एसोसिएशन से राजवीर सिंह लक्ष्मीकांत सिकरवार राघवेंद्र राणा ब्रजराज चाहर हिना खान संजय राठौर सुभाष मनोज शर्मा मन में कर्मचारी पदाधिकारी मौजूद रहे