एनीमिया के लक्षण एवम् बचाव की दी जानकारी, एनीमिया मुक्त ग्राम बनाने हेतु लिया संकल्प
REPOTER BY – इदरीश विरानी , दामजीपुरा
ग्राम पंचायत केकड़िया कला में एनीमिया मुक्त बैतूल अभियान के तहत ग्राम में रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभ आरंभ केकड़िया कला उप स्वास्थ्य केंद्र से किया गया,जो पूरे गांव का भ्रमण किया। स्वास्थ विभाग के सीएचओ मिस रीना इवने द्वारा एनीमिया के लक्षण एवं बचाव की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एनीमिया की स्थिति में रेड ब्लड सेल्स की गिनती या हीमोग्लोबिन का स्तर, सामान्य स्तर से नीचे चला जाता है। ऐसे में शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन ले जाने के लिए स्वस्थ रेड ब्लड सेल्स उपलब्ध नहीं होते हैं। एनीमिया की समस्या, व्यक्ति को कमजोर और थका हुआ बनाती है। एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द, थकान महसूस होती है और त्वचा का रंग पीला हो सकता है।
बताया कि यदि इसका इलाज न किया जाये तो यह गंभीर बीमारी का
कारण बन सकती है। आमतौर पर यह आयरन की कमी के कारण होता है जिससे हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाती है। लेकिन अन्य कारक भी हैं जैसे विटामिन की कमी, अन्य बीमारियां जो एनीमिया का कारण बन सकती हैं। हमें चाहिए कि हम सदैव पौष्टिक आहार ही लें। जैसे-फल, हरी सब्जियाँ, दालें, दूध इत्यादि प्रचुर मात्रा में लें। पानी भी पर्याप्त मात्रा में सेवन करना चाहिए।
कहा कि हम सब मिलकर संकल्प ले की अपने-अपने ग्रामों को एनीमिया मुक्त ग्राम बनाने हेतु पूरी सामर्थ से कार्य करेंगे तथा एनीमिया को दूर करने जन जागरण करेंगे।
रैली में स्वास्थ विभाग के एएनएम बसंती धुर्वे,आशा कार्यकर्ता दुर्गा धुर्वे,हाई स्कूल के प्राचार्य आर अहाके सर, बी एल अहाके सर, टेकाम सर, पी एल मार्सकोले सर, प्रायमरी के प्राचार्य के एस सलामे सर, एस डी सलामे सर , आर एस मार्सकोले सर सहित स्टाफ मौजूद था।