भारतीय जनता पार्टी जिला रीवा की वृहद कार्यसमिति बैठक भाजपा कार्यालय अटल कुंज के स्व. चन्द्रमणि त्रिपाठी सभागार में हुई सम्पन्न
REPOTER BY – पंकज शुक्ला , रीवा
जिले भर में बनायें जायेगें 60 हजार पन्ना प्रमुख – डाॅ. अजय सिंह
यह कार्यसमिति आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
भारतीय जनता पार्टी जिला रीवा की वृहद कार्यसमिति बैठक आज भाजपा कार्यालय अटल कुंज के स्व. चन्द्रमणि त्रिपाठी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. अजय सिंह ने की। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला संगठन प्रभारी शशांक श्रीवास्तव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल, सांसद जनार्दन मिश्रा, विधायक रीवा राजेन्द्र शुक्ल, गुढ नागेन्द्र सिंह, मनगवां पंचूलाल प्रजापति, मऊगंज प्रदीप पटेल, सेमरिया के. पी. त्रिपाठी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती ममता गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय उपस्थित रहें। बैठक के विषय में जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी विवेक पाण्डेय छोटू ने बताया कि आगामी कार्यक्रम में चुनावी रूपरेखा तथा जिला से लेकर बूथ तक संगठन सुदृढ़ीकरण तथा विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए वृहद बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम भारत माता तथा पार्टी के महापुरूषों के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन तथा वंदे मातरम का सामुहिक गायन कर बैठक प्रारंभ की गई। बैठक में सर्वप्रथम विगत माह व विगत दिनांे पार्टी द्वारा अपने परिजनों तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं के खोने उपरांत आज जिला कार्यसमिति में शोक प्रस्ताव जिला मंत्री अशोक सिंह गहरवार द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा उपस्थित सभी जनो द्वारा 2 मिनट का मौन मृत आत्मा की शांति हेतु किया गया। जिला कार्यसमिति बैठक में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष डाॅ. अजय सिंह ने कहा कि आज कि यह बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण उद्देश्य के साथ आयोजित की गई है। विगत दिनों अभी राष्ट्रीय कार्यसमिति तथा 24 तरीख को प्रदेश कार्यसमिति की बैठके आयोजित हुई। प्रदेश कार्यसमिति बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जिसने संकल्प लिया उसने ही इतिहास रचा। जिलाध्यक्ष डाॅ. अजय सिंह ने कहा कि देशवासियों के लिए यह अमृत काल है। संकल्पों के पूर्ण होने का समय और लगातार राष्ट्रवादी सरकार के होने से संकल्प पूर्ण हो रहे है। डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस संकल्प के लिए अपने प्रणों की आहुति दी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संकल्प अन्त्योदय आज वह मा. प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सकार हो रहा है। अंत्योदय का लक्ष्य ही समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को रोटी, कपड़ा मकान स्वास्थ्य एवं शिक्षा प्रदान करना था। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा पश्चिम को महिमा मंडित करने वाले महासागर के सम्मुख अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा कमल खिलेगा का संकल्प लिया था वह भी आज 16 राज्यों के भाजपा की सरकार पंच से लेकर पार्लियामंेट तक राष्ट्रवादी विचारधारा की फैली जड़े मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति तथा राज्यपाल तक हमारे कार्यकर्ता है। देशवासियों के सम्मुख हम सनातनियों का 500 वर्षो का सपना राममंदिर निर्माण साकार हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी राजनीति के साथ साथ सामजनीति को भी साथ में लेकर कदम कदम से मिलाकर चलती रही है। चाहे वह करोनाकाल में कोरोना स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान। वर्तमान में समाज हमारी तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है। राजनीति में चुनाव महत्वपूर्ण है और भारतीय जनता पार्टी में चुनाव एक कार्यक्रम की तरह है। इसी का परिणाम है कि 27 वर्षो तक शासन में रहने के पश्चात 51 प्रतिशत वोट का लक्ष्य लेने के बावजूद 53 प्रतिशत वोट गुजरात चुनाम में हमंे मिला। शासन द्वारा हितग्राही मूलक योजनायंे हो या समाज के आम आदमी के लिए उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, लाडली लक्ष्मी योजना राष्ट्र के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। जिस तरह देश में म0प्र0 के संगठन को एक आदर्श संगठन के रूप मे जाना जाता है उसी प्रकार आप सब के पार्टी के कार्यकर्ताओं के मेहनत से रीवा ने भी प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है। चाहे वह विगत वर्षो में बूथ विस्तारक योजना या 11 से 16 सितम्बर 2022 में अयोजित की गई शक्ति केन्द्र सशक्तिकरण योजना हो, ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधि विधानसभा प्रशिक्षण वर्ग हो। इन सबके माध्यम से पार्टी ने प्रदेश के अन्दर एक अलग पहचान स्थापित की है। आगे भी हमने 60 हजार पन्ना प्रमुख के साथ साथ पन्ना समितियों का पूरे जिले के बूथों में बनाकर संगठन को एक नई दिशा एवं दशा देने का कार्य करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की यह जिला कार्यसमिति बैठक आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से मील का पत्थर साबित होगी। अध्यक्षीय उद्बोधन उपरांत मोर्चा जिलाध्यक्षों द्वारा वृत रखा गया जिसमें किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशांत पाठक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष सिंह सिसोदिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष रविराज विश्वकर्मा, अजा मोर्चा अध्यक्ष सियाशरण साकेत द्वारा पिछले नवम्बर माह से लेकर अभी तक आयोजित हुए कार्यक्रमों तथा आगामी दिनांे में होने वाले कार्यक्रमों के विषय में अपने अपने वृत्त रखे। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ममता गुप्ता ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन जिला मंत्री शरद साहू ने किया एवं कार्यसमिति द्वारा सर्व सम्मित से प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में जी20 ग्लोबन समिट तथा प्रवासी भारतीय के विषय मंे पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने जानकारी दी। तत्पश्चात आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों को लेकर जिला संगठन प्रभारी शशांक श्रीवास्तव ने जिला कार्यसमिति को अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक का सफल संचालन जिला महामंत्री सुरेन्द्र सिंह गहरवार तथा आभार प्रदर्शन जिला मंत्री सुनील सोहगौरा ने किया।
ये रहे उपस्थित
वरिष्ठ नेता श्री कमलेश्वर सिंह, अर्जुन सिंह चैहान, राम सिंह, बुद्धसेन पटेल, विद्या प्रकाश श्रीवास्तव, श्रीमती विमलेश मिश्रा, महाबली गौतम, रमेश गर्ग, देवेन्द्र सिंह, अंजू मिश्रा, गौरव तिवारी, मीडिया पैनलिस्ट बृजेश पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष माया सिंह पटेल, उर्मिला ंिसह गौड़, जयंत खन्ना, उमाशंकर पटेल, कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह, संजय द्विवेदी, मनीषा पाठक, जिला महामंत्री रामजी प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष संतोष तिवारी, जिला मंत्री अशोक सिंह गहरवार, शरद साहू, सुनील सोहगौरा, नीलू रावत, महेशचन्द्र राल्ही, वंशगोपाल तिवारी, कार्यालय मंत्री वीरेश पाण्डेय, सह कार्यालय मंत्री जयप्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डाॅ. अनिल द्विवेदी, सह मीडिया प्रभारी अरूण तिवारी, विवेक पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रणव प्रताप सिंह, जिला संयोजक सोशल मीडिया क्रान्तिवीर सिंह, आईटी नवीन शर्मा, अल्पसंख्य मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाब खान, अजजा मोर्चा अध्यक्ष तुलसीदास कोल, देवेन्द्र द्विवेदी, रघुवंश प्रताप सिंह, गोपलादास मांझी, नरेन्द्र गुप्ता, बृजेश सिंह, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, चन्द्रशेखर तिवारी, अशोक सिंह, रत्नेश तिवारी, सूरज केवट, रावेन्द्र गुप्ता, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, नीलेश शुक्ला, राजराखन पटेल, जिला कार्यसमिति सदस्य चन्द्रप्रभा गुप्ता, नाथराय द्विवेदी, भूपेन्द्र ंिसह, शिवकली नट, हेमराज पाण्डेय, सुनीता पटेल, सरिता पटेल, अलखमुनि तिवारी, लालबहादुर सिंह, उषा शर्मा, कल्पना श्रीवास्तव, अश्वनी शर्मा, रीतेश मिश्रा, संजीव पाण्डेय, श्रीधर पयासी, शिवदत्त मिश्रा, बरमनरायण सिंह, राजेन्द्र त्रिपाठी, डाॅ. ओमप्रकाश मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।