बिग ब्रेकिंग
विश्व हिंदू महासंघ अतर्रा इकाई का हुआ गठन
बाँदा।
विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार के निर्देशानुसार संभाग प्रभारी शिवविलाश शर्मा की संस्तुति पर जिला संयोजक अवधेश कृष्ण शास्त्री की मौजूदगी में गौरबाबा अतर्रा पर बैठक कर संगठन का विस्तार किया। तहसील प्रभारी राजवेंद्र सिंह, तहसील संयोजक तहसील अध्यक्ष अजीत सिंह, जिला मंत्री अनिल सिंह यादव, गौरक्षा प्रकोष्ठ जिला मंत्री रामदयाल तिवारी, गौरक्षा प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष विजय कुमार उर्फ राजाभैया, नगर संयोजक राकेश कुमार मिश्रा,नगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, बीरेंद्र कुशवाहा, तहसील संयोजक नीलांशु चौरिहा, तहसील उपाध्यक्ष प्रांशुल तिवारी, तहसील महामन्त्री अंकुश कुशवाहा, संगठन मंत्री राजाभैया यादव को मनोनीत किया गया, वही सभी नव नियुक्त पदाधिकारियो को फूल माला पहनाकर स्वागत किया है। संभाग प्रभारी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियो को हिन्दू समाज को जोड़ने के लिए जोर दिया है औऱ कहा कि पुरुषार्थ के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करने पर सारथी भी भगवान बन जाता है। नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष अजीत सिंह चौहान ने सभी का आभार प्रकट किया है।
रिपोर्ट- शिवविलाश शर्मा R9 भारत जिला संवाददाता बाँदा