महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन – नदीम मेमन
” घरेलू गैस सिलेंडर मे वृध्दि व बढ़ती हुई महगांई के विरोध में नदीम मेमन के नेतृत्व में अनोखा प्रदर्शन कर किया नरेंद्र मोदी का पूतला दहन , महिला कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन”
खैरागढ : केन्द्र सरकार के व्दारा घरेलू गैस सिलेंडर वृध्दि व बढ़ती महगांई के विरोध में युवक कांग्रेस, कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस,एन एस यू आई, सेवा दल के व्दारा विरोध प्रदर्शन कर महिला कांग्रेस ने अंबेडकर चौक पर धरना प्रदर्शन किया।। राष्ट्रीय अध्यक्ष युवक कांग्रेस श्रीनिवास व प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार अंबेडकर चौक नया बसस्टैंड में नरेंद्र मोदी का नदीम मेमन के नेतृत्व मे अनोखा प्रदर्शन कर पूतला दहन कर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।। “महगांई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन” नदीम मेमन ने घरेलू गैस सिलेंडर वृध्दि व बढ़ती हुई महगांई के विरोध में अंबेडकर चौक नया बसस्टैंड में चुल्हा फूंककर घरेलू गैस सिलेंडर वृध्दि का अनोखा प्रदर्शन कर विरोध किया और कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार अपने आप को गरीबों की हितैषी बताती हैं और एक तरफ गरीबों को पेट पर डकैती डाल रही हैं।। घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता करने की बजाय और बड़ा दी गई,जो गरीबों को फिर से चुल्हा फुंकने मजबूर कर दिया है।।जब से केन्द्र में मोदी की सरकार बैठी है कमरतोड़ महंगाई बढ़ी है।। श्री मेमन ने आगे कहा कि अगर केंद्र सरकार गैस सिलेंडर के दामों में की गई वृध्दि जल्द वापस नहीं लेती तो युवक कांग्रेस के बैनर तले उग्र आंदोलन करेंगी।। पुतला दहन को लेकर महिला कांग्रेस,युवक कांग्रेस व कांग्रेसीयो की पुलिस व महिला पुलिस के साथ पुतले को छीनने व पुतले पर पानी डालने को लेकर छीनाझपटी हुई, लेकिन कांग्रेसी पुतला जलाने में सफल रहे।। इस अवसर पर नेशनल कांग्रेस वर्कर कमेटी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष व जिला युवक कांग्रेस केसीजी उपाध्यक्ष नदीम मेमन, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, पूर्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मिरा गुलाब चोपड़ा,शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रध्दा अग्रवाल, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी,पूरन सारथी, एल्डरमैन डाक्टर किरण झा,पलाश सिंह, आरती यादव, पार्षद सुमन पटेल,दिपक देवांगन,नेशनल कांग्रेस वर्कर कमेटी छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि यतेन्दजीत सिंह छोटू, विधायक प्रतिनिधि राजा सोलंकी,सोनू ढीमर, समीर कुरैशी, दुर्गेश साहू, दयालु वर्मा, सूर्यकांत यादव, पूजा धुर्वे,खुमेश रजक, कन्हैया रजक,कोमल वर्मा,शिब्बु टंडन, पूनम सिंह राजपूत, संदेश,भुरू,भक्कु,दयाल पटवा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।। “पुलिस प्रशासन रही मुस्तैद” घरेलू गैस सिलेंडर वृध्दि व बढ़ती हुई महगांई के विरोध में कांग्रेस कमेटी, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एन एस यू आई व सेवा दल के विरोध प्रदर्शन सहित नरेंद्र मोदी के पुतला दहन व महिला कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को लेकर अंबेडकर चौक नया बसस्टैंड में टी आई राजेश देवदास अपने टीम के साथ मुस्तैद रहे।। वहीं महिला कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को लेकर महिला पुलिस सविता वर्मा सहित पुलिस प्रशासन धरना स्थल पर उपस्थित रही।