ब्यूरो रिपोर्ट पलामू
सदैव सृजन में हो विज्ञान का उपयोग:डीएसई
राष्ट्रीय आविष्कार एवं नवाचार अभियान कार्यशाला सम्पन्न
सदर मेदिनीनगर स्थित बी.सी.सी.बालिका मिशन स्कूल में झारखंड शिक्षा परियोजना,पलामू के तत्वावधान में राष्ट्रीय आविष्कार व नवाचार अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि पलामू जिला शिक्षा अधीक्षक श्री मनोज कुमार, विशिष्ट अतिथि जेल प्रोबेशन अधिकारी श्री मनोज कुमार,सदर ए.ई.ओ. हरेंद्र तिवारी,बी.ई.ई.ओ.महेन्द्र प्रजापति,रामानंद सिन्हा,जान मुथू व दिलीप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता पांकी क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी अमृता सिंह,
स्वागत भाषण ए.पी.ओ.अशोक कुमार रजक व धन्यवाद ज्ञापन ए.डी.पी.ओ.उदय कुमार सिंह ने किया जबकि संचालन रजवाडीह मध्य विद्यालय के शिक्षक परशुराम तिवारी ने किया।
विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न प्रखंडों के तीस प्रदर्शनियां लगायी गयीं।निर्णायक मंडल के भैरव कुमार दास, अभिषेक कुमार तिवारी,नीतीश कुमार, बलराम साव,ब्रह्मदेव यादव व प्रेमचंद कुमार ने विज्ञान प्रदर्शनी का आकलन कर परिणाम घोषित किया।
सतबरवा के +2 सोहड़ीखास को फायर अलार्म के लिए प्रथम, मेदिनीनगर के कन्या मध्य विद्यालय सिंगराखूर्द को अर्थक्वेक अलार्म के लिए द्वितीय व कस्तुरबा सदर को फसल सुरक्षा पर आधारित प्रदर्शनी के लिए तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं विश्रामपुर लालगढ़ को एडजस्टेबल सीट, तरहसी आर.के.+2 को रेन वाटर अलार्म, कस्तुरबा सतबरवा को एयरकूलर व कस्तुरबा हुसैनाबाद को कचरे का पुनः उपयोग आधारित माडल के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।
मुख्य अतिथि डी.एस.ई.श्री मनोज कुमार ने विजेताओं व सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कहा कि आपकी प्रतिभा काबिलेतारिफ है। मगर यह ध्यान रहे कि विज्ञान का उपयोग विध्वंस के लिए न होकर हमेशा सृजन के लिए हो।हमारा वैज्ञानिक दृष्टिकोण हमारे व्यवहार में दिखना चाहिए। विशिष्ट अतिथि जेल प्रोबेशन अधिकारी श्री मनोज कुमार ने कहा कि यह खुशी की बात है कि आपकी प्रदर्शनी के विषय दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग के बुनियाद पर बने हैं।
विज्ञान प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अनिल कुमार चौधरी ने पूरी टीम को बधाई दी है।
इसे सफल बनाने में शादाब हुसैन क्षेत्र प्रबंधक व समग्र शिक्षा अभियान के सुनील भारती, विकास दूबे, राजीव चौबे,आमोद सिन्हा, वीरेंद्र तिवारी,रामसरेख पाण्डेय,श्याम किशोर सिंह,विनोद तिवारी व जावेद अंसारी व विजय शुक्ला ने सक्रिय भूमिका निभायी।
इस मौके पर बी.पी.ओ.मनोज तिवारी,कृष्णकांत द्विवेदी, राजीव रंजन सिंह,मणि पाण्डेय, रेखा कुमारी, ओमप्रकाश व नरेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं व पदाधिकारीगण मौजूद थे।