देवरिया दिनांक-06.04.2023
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देवरिया के द्वारा अपराध की रोक थाम एवं अपराधियो के विरुध गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल मार्ग दर्शन व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल निर्देशन में अपराध की रोक थाम व अपराधियो की गिरफ्तारी मे दिनांक- 06.04.2023 को थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी मय हमराह व0उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार मिश्र , उ0नि0 प्रहलाद गोड़ , हे0का0 राधेश्याम यादव,का0 सुभाष यादव,म0का0 सुमन सिंह ,म0का0 सरिता यादव मय सरकारी वाहन UP52AG0224 मय चालक का0 रामविलाश यादव के थाना हाजा से रवाना होकर क्षेत्र मे तलाश वांछित अपराधी, पतारसी सुरागरसी देखभाल क्षेत्र व थाना स्थानीय पर वादिनी सकीना खातुन पत्नी नौशाद अली ग्राम हेतिमपुर (मठिया) थाना महुआडीह जिला- देवरिया द्वारा अपनी पुत्री काजल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारकर नदी में फेंक देने सम्बन्ध में पंजीकृत कराये गये मु0अ0सं0-83/23 धारा- 302/201 भादवि थाना महुआडीह जनपद देवरिया मे प्रकाश मे आये अभियुक्त की पता रसी सुरागरशी व तलाश मे भ्रमणशील थे कि जरिये मुखबीर की सूचना पर हेत्तिमपुर मठिया गाव मे वादिनी के घर से ही उसके पति प्रकाश मे आये अभियुक्त 1. नौसाद पुत्र मु0 सफी उम्र करीब 35 वर्ष औसत सा0 हेत्तिमपुर मठिया थाना महुआडीह जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया व गिरफ्तार कर सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा गया। विवरण इस प्रकार है –
गिरफ्तार अपराधी का नाम व पता
01.नौसाद पुत्र मु0 सफी उम्र करीब 35 वर्ष औसत सा0 हेत्तिमपुर मठिया थाना महुआडीह जनपद देवरिया
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक-
06.04.2023 समय-10.50 बजे , हेत्तिमपुर मठिया वादिनी के घर