साहिबगंज झारखंड
सहेंद्र प्रसाद
हूल क्रांति के महानायक अमर शहीद सिद्धों कान्हु की जयंती
साहिबगंज:- हूल क्रांति के महानायक अमर शहीद सिद्धो कान्हु की जयंती पर जिले के बरहेट प्रखण्ड स्थित भोगनाडीह में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सिद्धो कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। वे सिद्धो कान्हु के वंशजों के घर भी गए जहां उन्होंने वंशजों को उपहार दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन किया। इससे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा, सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हूल क्रांति के महानायक सिद्धो कान्हु के नाम से सिद्धो कान्हु कृषि एवं वन उत्पाद संग अंतर्गत लैम्प्स व पैक्स में सदस्या बढ़ाने का अभियान चलाया जा रहा है। किसानों को उनके अनाज का सही मूल्य मिले यही सरकार की सोच है। इसके अंतर्गत लगभग 30 लाख लोगों को लैपम्स व पैक्स की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। कहा कि राज्य के दूरस्थ से दूरस्थ इलाकों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा संवाद कर लोगों की समस्याओं का निष्पादन किया जाएगा।